प्रांतीय उद्योग व्यापार के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर से की मुलाकात
ऋषिकेश- प्रांतीय उद्योग व्यापार का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी कमिश्नर जीएसटी श्याम सुंदर तिरुवा से मुलाकात कर उनसे जीएसटी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उनके माध्यम से कुछ मांंगें जीएसटी काउंसिल के आगे रखने के लिए एक पत्र भी सौंपा। जानकारी देते हुए युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने बताया कि बुधवार की दोपहर जीएसटी में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कोहली ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर को बताया कि व्यापारियों को रिटर्न दायर करने पर लेट फीस की मार झेलनी पड़ रही है जिसपर कोरानाकाल को देखते इसे पूरी से से माफ किया जाना चाहिए। इसके अलावा आई एफ एफ के तहत मासिक एवं तिमाही में रिटर्न दाख़िल करने की व्यवस्था का भी सरलीकरण किया जाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल की ओर से अवगत कराया गया कि रिटर्न दाखिल करते समय कुछ बैंकों में सर्वर डाऊन की समस्या से भी व्यापारियों को जूझना पड़ रहा है। व्यापारी नेताओं द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक आम व्यापारिक गोष्ठी का आयोजन करने का सुझाव दिया
गया जिसे जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री श्रवण जैन ,नगर कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास , व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज कालड़ा, नितिन गुप्ता, संदीप मल्होत्रा, धीरज मखीजा आदि शामिल थे

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात