निशुल्क चिकित्सा शिविर में 60 लोगों ने लिया लाभ
देहरादून– गूंज संस्था एवं मातृशक्ति संस्था की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर में निशुल्क चिकित्सा किया गया और दवा वितरित की गई। गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद रावत ने बताया कि उन्होंने यहां की जनता की मांग पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था जिसमें देहरादून से आए चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया और संस्था की ओर से लोगों को दवा वितरित की गई उन्होंने बताया कि वह आगे भी लगातार इसी प्रकार चिकित्सा शिविरों का आयोजन करती रहती है। जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके। देहरादून से आए चिकित्सक ललित चौधरी ने बताया कि उन्होंने यहां पर पेट से संबंधित रोगियों का परीक्षण किया
और दवा वितरित की साथ ही उन्होंने बताया कि तूने बताया कि वे आगे भी संस्था द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। शल्य चिकित्सक प्रीति चौधरी ने बताया कि उन्होंने लगभग 60 रोगियों का परीक्षण किया और दवाई दी उन्होंने बताया कि कई मरीजों को उन्होंने दवाई लिख कर भी दी और मसूरी शहर में उन्होंने पहली बार रोगियों का परीक्षण किया है जिससे उन्हें विशेष आनंद की अनुभूति हुई। डॉ रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने परीक्षण के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी और भविष्य में भी चिकित्सा कक्षाओं का आयोजन करने का भी कार्यक्रम बना रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज