उक्रांद का टोल टैक्स के विरोध मे धरना प्रदर्शन, मिली आंशिक छूठ
उत्तराखंड क्रांति दल ने टोल टैक्स के विरोध मे जमकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन के सदस्यों को साथ मे लेकर एस डीएम, पुलिस प्रशासन और टोल प्लाजा यूनियन के अधिकारियो से बात की। एस डीएम लक्ष्मी राज चौहान ने आदेश दिया कि फिलहाल एक सप्ताह तक uk07,व uk014 नंबर के निजी वाहनों को टोल से एक सप्ताह की मोहलत दी और लोकल कमर्सि्शियल वाहनो को तीन दिन की दस दस वाहनो को टोल से छूट दी।
टैक्सी यूनियन के सचिव दीपक पांडे ने इसे महज झुनझुना मानते हुए तीन दिन बाद व्यापक आंदोलन करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। रणनीति है कि अब महिला बच्चों को भी साथ मे लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, जीएस गुसाईं, युवा मोर्चा अध्यक्ष सीमा रावत, प्रमोद डोभाल,वेद प्रकाश भट्ट, अशोक तिवारी, धनवीर सिह रावत, अवतार सिंह बिष्ट, जोत सिंह गुसाईं, धर्मवीर सिह गुसाईं, आदि शामिल हुए। टैक्सी यूनियन ने व्यापक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन मे कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात