संवेदनशील इलाकों में नजर रखने के लिए एसडीआरएफ,QDA सिस्टम भेजा हवाई मार्ग से
देहरादून–पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और रिद्धिम अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक SDRF एवम अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू.एस.डी.एम.ए.उत्तराखंड के निर्देशानुसार रेणी गाँव से ऊपर हिमालयी क्षेत्र में स्थित जलभराव क्षेत्र में हवाईमार्ग से सुरक्षित भेजा। विगत कुछ माह पूर्व ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड सचिवालय स्थित कन्ट्रोल रूम से QDA सिस्टम का शुभारंभ किया था शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मलारी, गूंजी और त्यूणी जैसे दुरस्त क्षेत्रो के ग्रामीणों से QDA से वीडियो कॉल कर वार्तालाप किया था।
ज्ञातव्य हो कि झील क्षेत्र में 10 वैज्ञानिक और SDRF के 7 कर्मियों का एक दल झील में कार्य कर रहा है। जिनका मूल उद्देश्य झील से उत्पन्न खतरे का आकलन करना तथा उक्त आकलन पश्चात इसका निराकरण हेतु तकनीकी परामश दिया जाना है।
Q.D.A एक प्रकार से नो सिंगल एरिया से संचार स्थापित करने की महत्तम ओर नवीनतम टेक्नोलॉजी है इस प्रणाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डेटा को भेजने के लिए 1.2mtr QDA (V SAT )एंटीना टर्मिनलों और 1.2mtr स्टेटिक ( V-SAT very small aperture terminal) एंटीना टर्मिनल का उपयोग होता है । यह विभिन्न वीसैट टर्मिनल के साथ उपग्रह आधारित संचार स्थापित करने में मदद करता हैं। वॉयस और वीडियो संचार को दूरस्थ से दूरस्थ वीसैट टर्मिनलों तक संप्रेषित किया जाता है। 1.2 mtr क्यूडीए वीएसएटी एक पोर्टेबल सिस्टम है जो अलग-अलग remote areas में तुरंत स्थापित किया जा सकता है और किसी भी इलाके में स्थापित हो सकता है। साधारण तोर पर हम यह कह सकते है कि यह टेक्नोलॉजी किसी ऐसे क्षेत्र जहां किसी प्रकार का संचार का साधन नही है पर उपयोग करने पर तत्काल सेटेलाइट से सम्पर्क स्थापित कर लाइव ऑडियो ओर वीडियो कॉल की सुविधा देता है
QDA *स्टैटिक ओर मोबाइल* दो प्रकार का होता है प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आपदा के दौरान स्टेटिक Q.D.A को SDRF वाहिनी मुख्यालय जोलीग्रांट,USDMA देहरादून PR पर स्थापित किया गया है जबकि इसके एक अन्य पार्ट को अथवा किसी अन्य उपयुक्त स्थान में स्थापित किया जा सकेगा और मोबाइल Q.D.A को तत्काल हेलीकॉप्टर की सहायता से सम्बंधित क्षेत्रो में भेजकर स्थापित किया जाएगा। जहां से आपदा के दौरान आपदा ग्रस्त क्षेत्र की स्थिति एवं नुकसान की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी साथ ही बचाव हेतु सशक्त योजना के अनेक विकल्प प्राप्त हो सकेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण