अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने किया पलटन बाजार का निरीक्षण
पिछले कई महिनों से स्मार्ट सिटी कार्य को बहुत जगहों पर बीच में ही रोक के छोड़ दिया गया है जिससे व्यापारियों व आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इन समस्याओं के निदान के लिए आज अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने देहरादून स्थित पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, राजीव काम्प्लेक्स आदि जगहों का दौरा किया और स्मार्ट सिटी कार्य से हो रही व्यापारियों की तकलीफों को सुना
और इस पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि हम व्यापरियों के साथ हैं और अभी जब वर्तमान मे कोरोना से सब व्यापारियों को व्यापार में थोड़ी सी राहत मिलने लगी है और अपने व्यापार मे तरक्की के आसार नजर आ रहे हैं तो सरकार द्वारा विपरित स्मार्ट सिटी का कार्य किया जा रहा है जिससे सड़कें उखड़ गयी है,पाइप लाइन टूट गयी है नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है जगह जगह मलबा पड़ा है जिस कारण व्यापर चौपट हो चुका है और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि व्यापारियों को परेशान ना किया जाए और यदि सरकार ने व्यापारियों की मांग को नहीं माना तो कांग्रेस कार्यकर्त्ता और व्यापारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे और इन समस्याओं के निदान के लिए बहुत जल्द जिला अधिकारी व स्मार्ट सिटी अधिकारियों से वार्ता कर स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर व्यपार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, योगेश भटनागर, सौरभ सचदेवा, डॉ प्रकाश चंद्र, नदीम बेग, शेखर कपूर, चमन लाल, राहुल कुमार, भूरा, फूजैल अहमद, वादवा, हनी गोगी, रवि फ़ूकेला आदि मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण