मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, केन्द्रीय एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने बेहतर समन्वय से कार्य किया। सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री से राज्य में उत्तराखण्ड हिमनद एवं जल संसाधन शोध केन्द्र की स्थापना का अनुरोध किया. सीएम ने राज्य के दुर्गम-अति दुर्गम आपदा सम्भावित क्षेत्रों और अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं की निरन्तर निगरानी के लिए 01 हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराने,आपदा प्रबन्धन व सीमा प्रबन्धन को लेकर गैरसैंण में 01आईआरबी बटालियन स्थापना की स्वीकृति देने और आगामी कुम्भ को लेकर एन्टी ड्रोन तकनीक से संयोजित एक विशेष टीम की तैनाती करने का अनुरोध किया. सीएम ने कहा कि राज्य पुलिस को और अधिक प्रभावी व आधुनिक बनाने के लिए राज्य पुलिस बल आधुनीकरण योजना में हर साल 20 से 25 करोड़ का बजट उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है. सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री से चमोली के नीति घाटी और उत्तरकाशी के नेलांग घाटी को बेहतर सीमा प्रबन्धन के लिए इनर लाईन परमिट की व्यवस्था समाप्त किए जाने का आग्रह किया ताकि इस क्षेत्र के गांवों में पर्यटन से आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हो पाएं. केंद्रीय गृह मंत्री ने उक्त सभी बातों पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को हरसम्भव सहयोग दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण