धड़कन बंद होने के बावजूद बचाई जान
ब्रेंकिग न्यूज
हिमालयन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जटिल परिस्थितियों में एक रोगी की जान बचाने में सफलता हासिल की है!
हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने के बाद भी एंजियोप्लास्टी पर एक रोगी की जान बचाई!
हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसएल जेठानी ने बताया डोईवाला के एक रोगी को हार्टअटैक पड़ने की वजह से हृदय गति पूर्ण रूप से रुक गई थी!
मरीज को कार्डियोलॉजी रेफर किया गया
ईसीजी मैं हृदय गति पूर्ण रूप से रुक गई थी
कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर देते हुए मरीज को वेंटिलेटर पर लाया गया
मरीज का बीपी काफी गिर गया था
डॉक्टरों ने बीवीपी को बढ़ाने के लिए दवाइयां दी गई
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ चंद्रमोहन बेलवाल ने इमरजेंसी एंजियोग्राफी की
मरीज की मुख्य रक्त वाहिका पूर्ण रूप से ब्लॉक थी
जरूरी स्वास्थ्य जांचों के बाद डॉक्टर चंद्र मोहन बेलवाल ने एंजियोप्लास्टी का फैसला लिया
रोगी के परिजनों की सहमति के बाद एनिस्थिसिया विभाग के सहयोग से हाई रिस्क एंजियोप्लास्टी की गई!
विभाग अध्यक्ष डॉ अनुराग रावत के नेतृत्व में डॉ कुणाल गुरुरानी और डॉ चंद्रमोहन बेलवाल सहित कार्डियो टीम की मेहनत रंग लाई और मरीज की जान बच गई!
करीब 6 दिन सीसीयू में रखने के बाद मरीज की तबीयत में काफी सुधार हुआ!
अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज