कुम्भ पर्व का चोथा माघ पूर्णिमा का स्नान हुआ शुरू
कुम्भ पर्व का चोथा माघ पूर्णिमा का स्नान आज भोर से शुरू हो गया है। शास्त्रों में माघ मास भगवान विष्णु का मास माना जाता है और इसीलिए इस मास को मासों का राजा माना जाता है और इस अवसर पर गंगा स्नान करने को पुण्यकारक माना जाता है। माघ पूर्णिमा का स्नान करने के लिए सुबह से ही लोगो का आना शुरू हो गया था। जिला प्रशासन और मेला पुलिस द्वारा माघ पूर्णिमा स्नान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए है। माघ पूर्णिमा के स्नान को श्रद्धालु सुबह तड्के से ही गंगा स्नान को आने लागे थे। विशेष बात तो ये है की माघ पूर्णिमा मे स्नान करने पर इस का फल पूरे वर्ष मिलता है। आज के दिन जो श्रद्धालु गंगा मे डूबकी लगा कर गंगा के तट पर तिल का दान करता है उसे लाखो गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। वही हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं में आज माघ पूर्णिमा के स्नान पर काफी जोश देखने को मिला । हालांकि रिमझिम बारिश के कारण सुबह तो हरकीपौड़ी पर भीड़ कम दिखी लेकिन जैसे ही बारिश रुकी उसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने के लिए घाटों की ओर रुख किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण