झोपड़ी में सिलेंडर फटने से लगी आग मैं झुलस कर युवक की हुई दर्दनाक मौत
जनपद ऊधम सिंह नगर में जसपुर क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला में बीती देर रात एक अमरूद के बगीचे में बनी एक झोपड़ी में सिलेंडर फटने से भड़की आग से एक युवक की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेते हुए मृतक युवक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। काशीपुर के मौहल्ला किला में रहने वाला सोनू सिंह (35 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह ग्राम मिस्सरवाला में पिछले 4 सालों से अमरूद का बाग ठेके पर लेकर चला रहा था। देर रात जब वह झोपड़ी में सोया हुआ था।
तो अचानक गैस सिलेंडर के फटने से उसकी झोपड़ी में आग लग गई,देखते ही देखते आग शोला बनकर भड़क उठी जहां युवक बिस्तर पर ही मौत के काल में समा गया। सूचना पर थाना कुण्डा प्रभारी अरविन्द चैधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया और बुरी तरह जले युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल सिलेंडर फटने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है जहां पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण