पुलिस ने अपने ही भाई की हत्या करने वाले भाई को किया गिरफ्तार
धुमाकोट- पौड़ी गढ़वाल की तहसील धुमाकोट के एक गांव में दिल्ली तिहाड़ जेल से पैरोल पर घर आये एक व्यक्ति को उसके भाई ने ही पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली धुमाकोट पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के दौरान दिल्ली तिहाड़ जेल से पैरोल पर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरतपुर गौलीखाल निवासी वीरेन्द्र सिंह नेगी अपने गांव आ गया था। बीती 25 फरवरी को तिहाड़ जेल से पैरोल पर आये वीरेन्द्र्र ंसह की अपने भाई अनूप सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया, जिस पर उसके भाई अनूप सिंह ने उसके सिर में पत्थर मार दिया। पत्थर लगने के बाद वीरेन्द्र आंगन में ही बेहोश होकर गिर गया, जिसे अनूप सिंह ने उठाकर गांव के रास्ते में फेंक दिया। जहां वीरेन्द्र सिंह की मौत हो गई।गत गुरूवार को कुमारी हिमानी पुत्री वीरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ग्राम भरतपुर गौलीखाल ने थाना धुमाकोट में तहरीर दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25 फरवरी की रात में मेरे पिताजी पर किसी ठोस चीज से वार कर उनकी हत्या कर दी है। धुमाकोट पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धुमाकोट विनय कुमार तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने शनिवार को अभियुक्त अनूप सिंह को उसके निवास स्थान भरतपुर, गोलीखाल से हत्या में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण