सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध संत बाबा हेड़ाखान के दरबार मे उत्तराखंड की अनुमति खुशहाली और समृद्धि की कामना की
रानीखेत:मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कुमाऊं मंडल भ्रमण के दूसरे दिन की शुरुआत रानीखेत के निकट स्थित चिलियानौला में श्री श्री 1008 हेडाखान भोले बाबा जी के आश्रम में स्थित शिव मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ की। ईश्वर से उन्होंने उत्तराखंड की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मंदिर को कुमाऊँ के प्रसिद्ध संत बाबा हेड़ाखान ने स्थापित किया था। उन्होंने कई वर्षों तक इस स्थान पर ध्यान और तप किया था। बाबा की विद्वता व सिद्धि को देखते हुए स्थानीय लोग उनकी पूजा करते थे। अब बाबा के ब्रह्मलीन होने के पश्चात् इस मंदिर में बाबा के मूर्ति रूप की पूजा की जाती है। उनके असंख्य भक्त बाबा को भगवान शिव का अवतार मानते हैं और बाबा को श्री श्री 1008 बाबा हेड़ाखान महाराज के नाम से जाना जाता हैं। यह मंदिर भगवान शिव और बाबा हेड़ाखान जी महाराज को समर्पित हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण