वन विभाग वा पुलिस की संयुक्त टीम ने बाघ की खाल के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
टनकपुर: वन विभाग एवं चौकी चल्थी पुलिस की संयुक्त टीम ने झालाकुडी बैंड चल्थी में वाहन तलाशी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर बाघ की खाल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक चैकिंग के दौरान चल्थी के पास वाहन संख्या यूके 03 टीए 0682 आल्टो कार को रोका। कार में सवार बसन्त भट्ट पुत्र पुष्कर दत्त भट्ट,उम्र 34 वर्ष, निवासी- अमोड़ी, थाना व जिला चंपावत, तथा महेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह,उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम दियुरी, थाना व जिला चंपावत के कब्जे से एक बाघ की खाल बरामद की। वन विभाग की टीम ने बरामद बाघ की खाल की जांच की तो उसकी लम्बाई सिर से पूछ तक 1.7 मीटर तथा चौड़ाई 1.3 मीटर, उम्र 07 वर्ष लगभग पायी गयी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों वन्यजीव तस्कर को कार्यवाही हेतु मय खाल व वाहन के वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह बाघ को ग्राम द्युरी के जंगलो में मृत अवस्था में मिला था। उनके द्वारा बाघ की खाल को निकालकर खाल को मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने जा रहे थे । जहॉ से ये खाल अन्तराष्ट्रीय बाजार में बेची जाती है
पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमन्त कठैत चौकी प्रभारी चल्थी,कांस्टेबल अरुण राणा, हीरा सिंह,भुवन पाण्डेय, सर्विलांस सेल के अलावा वन विभाग टीम के गिरीश चन्द्र जोशी, अनुभाग अधिकारी, सूखीढांक दिव्यान्शू जोशी, वन आरक्षी, आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण