सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों में लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका
गैरसैण सत्र के दौरान नंदप्रयाग घाट में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किये जाने पर कॉग्रेसजनो ने कड़ी निंदा करते हुए कोटद्वार में राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन खर्कवाल ने कहा कि कल सत्र का पहला दिन था और वहां के स्थानीय निवासी जो काफी समय से रोड के चौड़ीकरण को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे उनके द्वारा कल विधानसभा का घेराव किया गया जो रास्ते पर पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर उनको रोका गया जब वह लोग नहीं रुके तो उन माता बहनों पर पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया उन्होंने कहा की भाजपा सरकार एक और कहती है कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और एक तरफ बनी मां बहनों पर लाठीचार्ज करती है जिससे कि पूरी देवभूमि शर्मसार हुई है। जिसको लेकर कांग्रेस के द्वारा प्रत्येक जिलों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण