भर्ती में आए डेढ़ सौ युवाओं को सेना की खुफिया टीम ने फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ दबोचा
रानीखेत मैं चल रही सेना की ओपन भर्ती रैली में फर्जी प्रमाण पत्रों की हुई धरपकड़। सेना की खुफिया टीम ने तकरीबन डेढ़ सौ युवाओं को फर्जी प्रमाण पत्र के साथ पकड़ा। इनमें से एक संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार युवा इन फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे पिछले 3 वर्षों में भाग ले चुके हैं। हाई स्कूल का फर्जी प्रमाण पत्र दलाल के माध्यम से बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हुबली कर्नाटक स्थित एक मदरसे से बनाया गया है। पुलिस ने उस दलाल की धरपकड़ शुरू कर दी है। साथ ही अन्य युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वही रानीखेत में चल रही सेना भर्ती रैली मैं उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज और किच्छा के युवाओं की भर्ती थी। प्रमाण पत्र की जांच हुई तो तकरीबन डेढ़ सौ युवाओं से फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए गए। इनमें से एक युवाओं को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है उसके खिलाफ धारा 420, 467, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण