चोरी की क्रेट के साथ कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने सब्जी मंडी स्थित गोदाम से फ्रूट की 68 करेट चोरी करने के मामले में एक कबाड़ी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई करेटे बरामद हो गई है। मामले में सन्नवर पुत्र सईद अहमद निवासी मुस्लिम बस्ती ने उसके गोदाम से करेट चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार अर्जुन गुसांई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र पीरू निवासी धर्मावाला थाना सहसपुर और चोरी के करेट खरीदने वाले कबाड़ी इब्राहिम पुत्र पीर मोहम्मद निवासी सहारनपुर रोड हरबर्टपुर निकट पेट्रोल पंप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुस्तकीम ने बताया कि वह सन्नवर की पिकअप गाड़ी पिछले 5 साल से चलाता है। उसे पैसों की जरूरत थीं, जिस पर उसने चोरी करने की योजना बनाई। स्टोर से 68 करेट पिकअप में भरी और हरबर्टपुर इब्राहिम नाम के कबाड़ी को 2500 रुपये में बेच दी। पुलिस टीम में त्रेपन चौहान, कपिल, अनिल भंडारी शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण