महापौर के आश्वासन के बाद शिवाजी नगर मेंं धरना हुआ समाप्त
*निगम के तमाम क्षेत्रों के साथ के साथ शिवाजी नगर में भी होगा चौमुखी विकास- मेयर*
ऋषिकेश- शिवाजी नगर में 3 सूत्री मांग को लेकर लंबे अर्से से चल रहे धरने को आज महापौर ने समाप्त करा दिया।
नगर निगम मेयर ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी एक मांग पर तुरंत कार्यवाही कर दी जाएगी ।जबकि अन्य 2 मांगों को 6 माह के भीतर पूरा करा दिया जाएगा। महापौर के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी।
नगर निगम महापौर अनिता ममगाई शिवाजी नगर क्षेत्र में शंख उद्घोष फाउंडेशन के बैनर तले तीन सूत्रीय मांग को लेकर चल रहे धरने को समाप्त कराने पहुंची। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और उस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। महापौर के आश्वासन से संतुष्ट आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इससे पूर्व महापौर द्वारा जूस पिलाकर प्रदर्शन कारियों का अनशन समाप्त कराया गया।इस मौके पर
नगर निगम महापौर ने आंदोलनकारियों को अवगत कराया कि क्षेत्र में 260 स्ट्रीट लाईटों के अलावा 90 लाख की सड़क एवं 65 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य सम्पन्न कराया जा चुका है।आगे और तेजी से शहर के सभी वार्डों के साथ-साथ शिवाजीनगर का भी भरपूर विकास किया जाना है ।क्षेत्र में मुख्य मार्ग में 350 मीटर का निर्माण कार्य जल्द करा दिया जाएगा ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण