अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने दी महिलाओं को बधाई
कोटद्वार–अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने सभी महिलाओं को दी बधाई। कोटद्वार पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें बहुत खुशी है, कि 2017 से पहले केंद्र सरकार से अब राज्य सरकार के द्वारा अनेकों अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं जिसमें महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा दे रहे हैं। सामाजिक समावेश कर रहे हैं। साथ ही साथ उनको आर्थिकी को लेकर स्वतंत्रता दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक को लेकर सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें से महिलाओं को ब्याज रहित लोन दे रहे हैं। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महिला मोर्चा के कार्यक्रम में एकमात्र भावर मंडल अध्यक्ष ही मंच पर नजर आए।