आशा कार्यकर्ता और आंगनबाडी की कार्यकत्रियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
देहरादून। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाडी से जुडी तमाम महिलाओं ने मांग दिवस के रूप में गांधी पार्क से विशाल रैली निकाल कर सचिवालय कूच किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उत्तराखंड से जुडी महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि सरकार को बार-बार लिखित और मौखिक रूप से याद दिलाने के बावजूद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। संघ की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने सरकार को आडेहाथों लेते हुए कहा कि संगठन की लंबे समय से कुछ मांगे लंबित है जिसका अभी तक समाधान नहीं हो पा रहा है अगर सरकार उनकी यह मांग स्वीकर कर भी लेती है तो सरकार का इसमें ज्यादा खर्चा नहीं आऐगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा आशा फैसिलिटेटरों को कोविड के दौरान दौरान कार्य करने पर (10000) एक हजार रुपाये देने की घोषणा की थी जो आज तक नहीं मिल पाया है उन्होंने मुख्यमंत्री से उपरोक्त धनराशि को शीघ्र देने की मांग रखी है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात