सर्राफा व्यापारी सोने की बढ़ती खरीदारी को लेकर आये खुश नज़र
रुड़की– महंगाई की मार झेल रहे लोगों को सर्राफा बाजार से कुछ राहत मिली है। सोने के भाव में आई भारी गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में सोना खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। सोने के भाव में करीब 10 हजार से भी ज्यादा की गिरावट आई है। लोग जमकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। सर्राफा व्यापारी भी सोने की बढ़ती खरीदारी को लेकर खुश नजर आ रहे हैं। सोने के लेकर काफी समय के बाद सर्राफा बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। लोग सोने के गिरते भाव का फायदा उठा रहे हैं। इससे पहले काफी समय तक सोने के दामों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा था। सोने की अधिकतम कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी. बढ़ते दामों को लेकर सोना खरीदने वाले ग्राहकों में भी कमी देखने को मिल रही थी। लेकिन कुछ दिन से सोने के भाव में आई 10 से 12 हजार रुपए की गिरावट के बाद लोग जमकर सोना खरीद रहे हैं।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ