साध्वी भगवती सरस्वती जी को 50 वें जन्मदिन की शुभकामनायें*
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी के 50 वें जन्मदिन के पावन अवसर पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें श्री ओम बिड़ला जी और पूरे बिड़ला परिवार ने सहभाग किया। तत्पश्चात बिड़ला परिवार ने परमार्थ निकेतन से विदा ली। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने श्री ओम बिड़ला जी को भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर विदा किया। चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने लोकसभा स्पीकर माननीय ओम बिड़ला जी को इनसाईक्लोपीडिया ऑफ़ हिन्दूईज़्म के 11 खंड भेंट करते हुये कहा
कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है। लोकतंत्र के इस मंदिर में वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति को जीवंत बनाये रखने हेतु इनसाईक्लोपीडिया ऑफ हिन्दूईज़्म का आपके माध्यम से प्रतिष्ठित करना हम सभी के लिये गर्व का विषय है। ओम बिड़ला जी ने साध्वी भगवती सरस्वती जी को तिलक लगाकर, रूद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनके 50 वें जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुये कहा कि साध्वी जी ने अपना पूरा जीवन माँ गंगा और मानवता की सेवा हेतु समर्पित कर दिया। पूज्य स्वामी जी विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कार, पर्यावरण, मानवता और नदियों की सेवा कर रहें हैं। परमार्थ गंगा आरती सद्भाव और समभाव का अद्भुत उदाहरण है। स्वामी जी गुरूकुल के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी में रोपित कर रहे है ताकि भारतीय संस्कृति की यह अमूल्य धरोहर जीवंत बनी रहे।

उत्तराखंड की राज्यपाल माननीया श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने साध्वी भगवती सरस्वती जी के 50 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश भेजा ’’साध्वी जी आपने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा की महान परम्परा को आगे बढ़ाने में समर्पित कर दिया। आपकी यह सेवा भाव की विचारधारा हम सभी को प्रेरित करती है। परमेश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूँ।
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि वास्तव में साध्वी जी का जीवन हालीवुड से बालीवुड तक की डिवाइन यात्रा है। साध्वी जी एक डिवाइन क्रीयेशन है जिन्होंने अपना पूरा जीवन माँ गंगा, मानवता और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित कर दिया। वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों की प्रतिमूर्ति है। वह वैश्विक स्तर पर एक यूथ आइकॉनआ हैं।
आज साध्वी भगवती सरस्वती जी का 50 वाँ जन्मदिन है। इस पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश द्वारा संचालित प्रकाश भारती आश्रम में विधिवत रूप से परमार्थ नारी सशक्तिकरण केन्द्र (वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर) का उद्घाटन किया। यहां (वोकेशनल ट्रेनिगं सेन्टर) में सिलाई, कढ़ाई डिजाइन, जूडो कराटे, कम्प्यूटर और योग का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है। आज ट्रेनिगं सेन्टर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रदर्शन किया।

वर्तमान समय में पूरी दुनिया में कोविड – 19 के कारण आवाजाही लगभग बंद है इसलिये भारत सहित विश्व के अनेक देशों में रह रहे धर्मगुरूओं, यूनाइटेड नेशन्स, यूएनएफपीए, पार्लियामेंट ऑफ वर्ल्ड रिलिजन्स और विभिन्न वैश्विक संगठनों के पदाधिकारियों ने साध्वी भगवती सरस्वती जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश वर्चुअल माध्यम से भेजे। सैकड़ों हृदय को स्पर्श करने वाले संदेशों को सुनकर साध्वी जी भावविभोर हो गयी।
साध्वी जी के 50 वे जन्मदिवस के अवसर पर प्रसिद्ध बालीवुड एक्टर श्री विवेक ओबेराय, प्रसिद्ध गायक सोनू निगम और अन्य अनेक महान विभूतियों ने आनॅलाइन जुड़कर शुभकामनायें दी। उनके 50 वें जन्मदिवस के अवसर पर ’हेस्टैक सेवा संडे’ और 1 वर्ष तक के लिये #50ActsofKindness campaign लान्च किया। इस अभियान के तहत एक वर्ष में कम से कम 50 दयालुता और परोपकार के कार्य करने वाले उन सभी विभूतियों का साध्वी जी के 51 वें जन्मदिवस पर अभिनन्दन किया जायेगा। हमारा लक्ष्य इसे एक ऐसा अभियान बनाना है जिससे श्रद्धालु, भक्त, मित्र और अन्य सभी लोग जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये आगे आये। इस अभियान से जुड़ें और इसे व्यापक स्तर पर प्रसारित करें।

साध्वी भगवती सरस्वती जी, हाॅलीवुड, कैलिफोर्निया के एक अमेरिकी परिवार से है। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर पीएचडी कर रही थी तभी वर्ष 1996 में अमेरीका छोड़कर भारत में पवित्र हिमालय की वादियों में स्थित आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश, के परमार्थ निकेतन आश्रम में आकर मानवता की सेवा करने लगी। भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में उन्होने वर्ष 2000 में संन्यास ग्रहण किया और तब से वे अनेक वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ