कुम्भ में आने वाले संतों के लिए भूमि के आवंटन का कार्य हुआ शुरू
कुंभ 2021 के नोटिफिकेशन की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे कुम्भ तैयारियां अपने अंतिम चरणों में प्रवेश कर रही हैं। कुम्भ में आने वाले संतों के लिए भूमि के आवंटन का कार्य शुरू हो चुका है आज अपर मेला अधिकारी हैं अपने स्टाफ के साथ बैरागी कैंप पहुंचे जहां उन्होंने संतो को दी जाने वाली भूमि की नाप तोल कराई। कुंभ 2021 में अब कुछ ही समय शेष बचा है । कुम्भ में आने वाले संत अब हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए हैं। पूर्व में बैरागी संतो और शंकराचार्य द्वारा भूमि के आवंटन को लेकर सरकार और मेला प्रशासन को कई बार नाराजगी व्यक्त की गई थी। जिस पर नए मुख्यमंत्री आने के बाद अब कार्य में तेजी आती दिखाई दे रही है जिस क्रम में आज मेला प्राधिकरण की ओर से अपार मेला अधिकारी हरवीर सिंह अपने स्टाफ के साथ बैरागी कैंप पहुंचे जहां उन्होंने
बैरागीयों को दी जाने वाली भूमि की नाप तोल करवाई। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बैरागियों की तीनों आणिया जिनके पास अपनी भूमि नहीं है और वे पूर्व के कुंभ के दौरान बैरागी कैंप में ही छावनी बनाते चले आ रहे हैं। उनको मुख्यमंत्री के आदेश पर भूमि देने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा जिस की पैमाइश आज की जा रही है उन्होंने बताया कि तीनों आणियो के श्रीमहंत जल्द ही हरिद्वार पहुंच रहे हैं जिनसे वार्ता कर आणियो को भूमि सौंपी जाएगी और फिर ये आणिया अपने संतो को भूमि देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिन संतों को 2010 में कुंभ क्षेत्र में भूमि का आवंटन किया गया था उन्हें और शंकराचार्य को थी कुंभ मेले में भूमि का आवंटन जल्दी कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण