हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत
दिल्ली– हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सांसद राम स्वरूप का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। कमरा अंदर से बन्द था। पुलिस की शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सासंद रामस्वरूप के पीए ने फोन कर बताया कि रामस्वरूप शर्मा रोज सुबह 6 से 6.30 के बीच जग जाते थे। आज जब वे 6.30 बजे तक नहीं जगे तो उनके पीए ने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो वे फंदे से लटके मिले। उनके घर से काफी दवाएं भी मिली हैं। घर में कुक और सांसद के पीए मौजूद थे। सांसद के निधन की खबर के बाद भाजपा संसदीय दल की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज