मुख्यमंत्री ने केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं के क्रियान्वयन की विभागवार प्रगति की समीक्षा ली
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं के क्रियान्वयन की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की जिलावार भी समीक्षा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिवों के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हम सबका दायित्व है इसके लिये सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके इसके लिये स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर होना जरूरी है। उन्होंने योजनाओं की सफलता के लिये उनके आकलन एवं क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। इन योजनाओं से सम्बन्धित वांछित विवरण समय पर भारत सरकार को उपलब्ध कराये जाने की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण