एम्स रोड़ पर नगर आयुक्त ने किया हाईटेक शौचालय का शिलान्यास
ऋषिकेश– नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने एम्स रोड़ पर हाईटेक शौचालय का शिलान्यास किया।12 लाख की लागत से निर्माणाधीन शौचालय के निर्माण से क्षेत्रीय जनता सहित एम्स आने वाले मरीजों के तीमारदारों दोनों को लाभा मिलेगा। शहर के विकास के साथ आमजनमानस एवं शहर में आने वाले लोगों की सुविधार्थ निगम द्वारा कराये जा रहे हाईटेक शौचालयों की कढी में आज एक और कदम बड़ाते हुए बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र एम्स रोड़ पर नगर आयुक्त ने हाईटेक शौचालय का शिलान्यास किया। महापौर अनिता ममगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय पूरी तरह से हाईटेक होगा। इसमें फाइव स्टार होटल की तर्ज पर एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन होंगे। सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम होगा।
शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा। 12 लाख की लागत से बनने वाले हाईटेक शौचालय के बाबत महापौर ने बताया कि नगर निगम प्रशासन शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आम लोगों को तमाम आवश्यक सुविधायें देने का काम अपने वचन के अनुसा किए जा रहे हैं । इससे पूर्व पूजा अर्चना के साथ शिलान्यस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान संस्था के चेयरमैन आशीष तिवारी प्रांतीय प्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रम सिंह,अंकित कौशिक, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, सहायक अभियंता आनंद मिश्रावान, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद शौकत अली, ज्योति अशोक पासवान, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, लक्ष्मी रावत, कमलेश जैन, विपिन पन्त, बीरेंद्र रमोला,जयेश राणा, रश्मि देवी,राजेन्द्र बिष्ट, अनीता प्रधान, प्रदीप धस्माना, यसवंत सिंह, राजेश कोठियाल, राजीव राणा, राजीव गुप्ता, गोपाल रावत, गौरव कैंथोला, रेखा सजवान, शीलू अग्रवाल, प्रिया ढक्काल, ममता नेगी, प्रमिला द्विवेदी, हेमलता, अनिकेत गुप्ता,हर्ष व्यास, अंजलि रावत,निगमसफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल आदि मोजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज