रविवार को हो पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी – पूर्व विधायक राजकुमार
व्यापारियों ने अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के आवास पर पहुँच कर लगाई मदद की गुहार कहा कि साप्ताहिक बंदी मे होने वाली ढिलाई के कारण करना पढ़ रहा है परेशानियों का सामना और व्यापारियों ने कहा कि कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। जिस कारण उन्हें पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी चाहिए। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने जिला अधिकारी से फोन वार्ता कर उन्हें व्यापरियों की समस्याओं से अवगत कराया और मिलने का समय माँगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी की मांग की जाएगी और उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है और दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रहीं है और सरकार द्वारा इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, चरण सिंह, रोहित कपूर, हैप्पी डोरा, सन्नी, मोनू, तिरथ सचदेवा, योगेश भटनागर, शेखर कपूर, इमरान, बलराज, संजय अरोरा, चमन लाल, गगन कुकरेजा, रवि कुकरेजा आदि मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण