तीरथ के विवादास्पद बयान पर बोले आप प्रभारी,नशा छोड़ दो या मानसिक ईलाज करें:आप
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक और विवादास्पद बयान देने पर आप प्रभारी दिनेश मोहनिया,ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा,या तो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं या वो किसी प्रकार का नशा करते हैं पिछले कई दिनों से वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं । पिछले दिनों महिलाओं के घुटने फटे जींस का मामला हो या महिलाओं के कम कपड़े पहनने का मामला हो । यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से करने में भी गुरेज नहीं किया। आज उनके बयान में उन्होंने भारत को अमेरिका का गुलाम बताने के साथ साथ , कोविड के दौरान कुंटलों राशन बांटने के अलावा ज्यादा बच्चे पैदा करने जैसा विवादास्पद बयान दिया जिससे साबित होता है वो पूरी तरह से बौखला चुके हैं। आप प्रभारी ने यहां तक कहा,प्रदेश की जनता उनको सीरियसली लेना छोड़ दिया है। जिस तरह की बयानबाजी वो कर रहे हैं प्रदेश की जनता भी उनके बयानों से असहज हो रही है। आप प्रभारी ने सीधे तौर पर कहा,या तो मुख्यमंत्री को तत्काल अपना मानसिक इलाज करवाना चाहिए या तो उनको वो नशा छोड़ ना चाहिए जिसके चलते इस तरह की बयानबाजी वो लगातार कर रहे हैं चाहे वो महिलाओं को लेकर हो,चाहे भारत के इतिहास को लेकर हो या फिर राशन समेत मोदी को भगवान मानने की बात तक हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण