चार धाम यात्रा को लेकर गढ़वाल कमिश्नर ने ली बैठक ,महापौर ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
ऋषिकेश-आगामी विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता। चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऋषिकेश पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।बुधवार की शांम नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में बैठक का आयोजन किया गया था।
गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि यात्रा के दौरान मुक्कमल तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा है। ाइस मौके पर उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में किसी भी प्रकार कोई कमी नहीं आयेगी।. साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर सभी नगर निकायों को निर्देशित कर दिया गया है।

इसके अलावा पहाड़ों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में शिरकत करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने चार धाम यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था कराए जाने ,यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश में बिजली की कटौती न किए जाने, पानी की समुचित व्यवस्था कराए जाने के साथ यात्रा बनने पर वॉटरप्रूफ टैंट की व्यवस्था कराए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखा।बैठक में जिलाधिकारी देहरादून ,जिलाधिकारी टिहरी, जिलाधिकारी हरिद्वार,एसएस पी देहरादून, एस एस पघ हरिद्वार, एस एस पी टिहरी,डी आई जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मोजूद रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला