पुलिस द्वारा 3 आदमियों की जबरदस्त पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जोशीमठ व्यापारियों ने किया बाजार बंद
जोशीमठ अंग्रेजी शराब की दुकान में पुलिस द्वारा 3 आदमी की जबरदस्त पिटाई की गई। जो वीडियो इस समय बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये तीनों लोग जोशीमठ क्षेत्र के स्थानीय लोग हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा बर्बरता से पीटने के बाद जेल में डाल दिया गया है। जोशीमठ व्यापार सभा ने थाने में पहुंच कर थाने का घेराव किया।कहा कि इन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाय अन्यथा व्यापार सभा जोशीमठ बाजार को बंद कर देगी।

आखिर क्या हो गया चमोली पुलिस को ? जहां अभी कुछ दिन पूर्व गैरसैण सत्र में लाठीचार्ज में चमोली पुलिस पिटाई के मामले में बड़ा अमानवीय चेहरा देखने को मिला था वही एक बार फिर जोशीमठ में शराब की दुकान में एक आदमी को पुलिस इस कदर मार रही है जैसे किसी जानवर को भी नहीं मारा जाता है फिलहाल अभी पुलिस के आला अधिकारी इस पर कुछ कहने को तैयार नहीं है लेकिन जिस तरह से इस आदमी को मारा जा रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जोशीमठ पुलिस का हमेशा अमानवीय चेहरा सामने आ रहा है।
वही पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जोशीमठ व्यापार सभा का एक -एक व्यक्ति इस समय जोशीमठ थाने में घेराव के लिए पहुंच चुका है। लगातार पुलिस प्रसासन मुर्दाबाद के नारेबाजी की जा रही है।साथ लोगों का कहना है कि इन तीनों लोगों को जल्द छोड़ा जाए। कहा की जोशीमठ शराब की दुकान में ओवर रेट पर शराब बेची जा रही है। लेकिन कभी कोई कार्यवाही नहीं होती । किसी ने अगर शिकायत कर दी तो उस पर उल्टी जोशीमठ पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है इस तरह पीटा जा रहा है जैसा कोई जानवर को भी नहीं पीटता है।
जोशीमठ पुलिस का कहना है कि ये लोग शराब की दुकान में हंगामा कर रहे थे जिसके बाद वहां जाकर पुलिस द्वारा इनको पकड़कर जेल में डाला गया हालांकि पुलिस द्वारा यह नहीं बताया जा रहा है कि इनकी पिटाई आखिर क्यों की गई ।इस समय इन्हें जेल में भेजा गया है ।वही पिटाई के वीडियो की अभी जांच की जाएगी।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला