पौधारोपण मानव सभ्यता को संरक्षण देने के समान-अनिता ममगाई
*चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर महापौर की अगुवाई में गौरा देवी चौक पर किया गया पौधारोपण*
ऋषिकेश- चिपको आदोंलन की वर्षगांठ पर नगर निगम महापौर ने गोरा देवी चौक पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रौंपकर प्रकृति का श्रृंगार किया गया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है इसिलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए । वृक्षों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं, मानव जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्षारोपण करना चाहिए। मानव जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है, जिंदगी के साथ और जिंदगी के बाद भी व्यक्ति को लकड़ी का सहारा लेना पड़ता है।

वृक्ष होंगे तो लकड़ी भी होगी और व्यक्ति को अपने जीवन और मरण उपरांत आने वाली नई पीढ़ी के लिए वृक्ष लगाने चाहिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में गौरा देवी चौक पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया।इस मौके पर मोजूद उपस्थिती के साथ महापौर ने शहरवासियों से जंगल एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने का आह्वान किया।महापौर ने बताया कि वर्ष 1977-78 में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मविभूषण सुन्दरलाल बहुगुणा ने डांग गांव के जंगल को कटने से बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर चिपको आंदोलन शुरू किया व इसे कटने से बचाया। चिपको आन्दोलन की विरासत के रूप में ग्रामीणों को मिले जंगल को ग्रामीणों ने आज भी एक धरोहर के रूप में संरक्षित व पोषित किया हुआ है। महापौर ने कहा कि नगर निगम की कमान संभालने के बाद उनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर सैकड़ों पौधे रौंपे गये। प्रकृति को बचाने का सन्देश देते हुए महापौर ने कहा कोरोना जैसे मुश्किल हालात में प्रकृति से जुड़ना व उसके लिए उपहार को भविष्य की पीढ़ियों को लौटाना,

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला