निगम की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए महापौर ने की वित्त सचिव से मुलाकात
*शहरी विकास सचिव को भी मेयर निगम के वित्तीय संकट के संदर्भ में अवगत कराया*
ऋषिकेश- नगर निगम की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए महापौर अनिता ममगाई ने वित्त सचिव अमित नेगी से मुलाकात की। ऋषिकेश नगर निगम के वित्तीय संकट को लेकर महापौर शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली से भी मिली और उन्हें इस बाबत विस्तृत जानकारी दी।महापौर ने उन्हें बताया कि नगर निगम को केंद्र और राज्य सरकार की मदद न मिले तो यह एक दिन भी अपने बुनियादी कार्यों को अंजाम नहीं दे पाएगा। वेतन तक के लाले पड़ जाएंगे।
ऋषिकेश नगर निगम महापौर नए वित्त सत्र प्रारंभ होने से पूर्व निगम के वित्तीय संकट को दूर करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में महापौर ने वित्त सचिव और शहरी विकास सचिव से मुलाकात की।
उन्होंने राज्य वित्त आयोग से बेहद कम पैसा अवमुक्त होने की जानकारी देते हुए वित्त सचिव को अवगत कराया कि नगर पालिका से नगर निगम में अपग्रेड होने के बावजूद अभी तक निगम को राज्य वित्त आयोग से बहुत कम पैसा रिलीज किया जा रहा है जिसकी वजह से अधिकांश धनराशि निगम कर्मचारियों की सैलरी में ही खर्च हो जा रही है और इस वजह से निगम के निर्माण कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। महापौर ने उन्हें अवगत कराया कि कुम्भ बजट के मामले में भी निगम को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त सचिव और शहरी विकास सचिव से हुई भेंटवार्ता बेहद सफल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि नये वित्त सत्र अप्रैल-मई में नगर निगम को पैसा अवमुक्त करा दिया जायेगा। इसके बाद निश्चित ही निगम के रूके हुए निर्माण कार्यों को गति मिल जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण