उपनल कर्मचारियों के समर्थन मे आम आदमी पार्टी ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया के नेतृत्व मे आप कार्यकर्ताओं ने एकता विहार स्थित उपनलकर्मियों के धरना स्थल पर तीरथ सिंह रावत सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस यज्ञ में मौजूद आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा की उपनल कर्मचारी पिछले 38 दिन से धरने पर बैठे हैं ,जो अपनी समान कार्य समान वेतन एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहें हैं। उमा सिसोदिया ने तीरथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उपनलकर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक समिति बनाने की भी घोषणा की थी लेकिन,समिति बनने के बावजूद भी उपनलकर्मियों को इससे कोई लाभ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समिति की पहली बैठक में उपनल से बनाए गए दोनों ही सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया जिससे समिति की मंशा पर सवाल खडे होते हैं।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी का यज्ञ करने का मकसद यही है कि मुख्यमंत्री की बुद्धि की शुद्धि हो सके और उन्हें सदबुद्धि आए। उमा सिसोदिया ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से उपनलकर्मियों के साथ इनके संघर्ष मे साथ खड़ी है। इस अवसर पर जितेन्द्र पंत, श्रीचंद आर्य, प्रीति गुप्ता, नवाब सिद्दीकी, वसीम अंसारी, फातिमा, बुद्धि शाह, राजेंद्र गैरोला, सुनील चैधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण