महापौर के नेतृत्व में पूर्व सीएम के नगर आगमन पर भाजपाइयों ने किया उनका स्वागत
ऋषिकेश- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नगर आगमन पर महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गढ़वाल प्रवास से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री रावत आज दोपहर देहरादून रोड स्थित एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें मिशन 2022 के लिए जीत का मंत्र दिया।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने दोहराया कि भाजपा आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नही सिर्फ नेताओं की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिटारे में उपलब्धियों के नाम पर दिखाने को बहुत कुछ है।विश्वास जताया कि, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता पर पुनः काबिज होने का अपना लक्ष्य पूरा करेगी। इस हेतु उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया।इस दौरान नगर निगम महापौर अनिता ममगाई, भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर,पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, संजीव गोयल,पार्षद कमला गुनसोला पार्षद कमलेश जैन पार्षद अनीता रैना, पार्षद विजेंद्र मोगा पार्षद विजय बड़वानी पार्षद मनीष बनवास पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,पंकज शर्मा, प्रदीप धस्माना ,संजय व्यास प्रतीक कालिया ,प्रकांत कुमार,अक्षय खेरवाल ,यशवंत रावत ,राजेश कोठियाल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।