जंगलों में लगी आग के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुणख्या जलकर हुआ राख
पौड़ी–जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में लग रही आग से जहां वन संपदा जलकर राख हो रही है। दूसरी ओर पर्यावरण को भी इससे काफी नुकसान हो रहा है। जंगलों में रहने वाले पशु पक्षी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इन सबके बाद अब सरकारी संपत्ति भी आग की चपेट में आ रही है। जंगलों में लगी आग की चपेट में आकर पौड़ी के कोट ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुणख्या जलकर राख हो गया है।
विभागीय अधिकारियों की ओर से इसकी सारी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जिला प्रशासन पौड़ी को भी अवगत कराया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केएस रावत ने बताया कि विद्यालय में 8 छात्र अध्यनरत हैं। कोरोना के चलते इन दिनों विद्यालय बंद था। लेकिन विद्यालय में रखे जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण