प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना पहुंचे उपनल के धरने में
कांग्रेस के सत्ता में आने पर उपनल कर्मियों के मामले में उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश का पालन होगा-धस्माना
देहरादून: उपनल कर्मचारियों के आंदोलन के 46 वें दिन आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एक बार फिर कांग्रेस की ओर से उपनल कर्मचारियों के समर्थन में धरना स्थल पर कर्मचारोयों के बीच पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता की वजह से व शाशन के अधिकारियों के द्वारा सरकार को गुमराह करने की वजह से उपनल कर्मचारियों का मुद्दा उलझ गया है वरना सीधी से बात से मामला सुलझ जाता। श्री धस्माना ने कहा कि नवंबर 2018 के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ जो एसएलपी राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में डाली है उसको सरकार को वपस ले कर कर्मचारियों से बातचीत कर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अफसोसनाक बात है कि 46 दिन बाद भी शाशन के अधिकारी कर्मचारियों के संबंध में नकारात्मक बात कर रहे हैं।
श्री धस्माना ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि अगर भाजापा सरकार उपनल कर्मियों की मांगें नहीं मानेगी तो 2022 में कांग्रेस की सरकार राज्य में बनने के बाद सबसे पहला काम उपनल कर्मचारियों की मांग माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशानुसार पूरी की जाएगी। श्री धस्माना ने भूख हड़ताल में बैठे कर्मचारियों को उनके संघर्ष के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी तपस्या से या तो सरकार झुकेगी नहीं तो ये सरकार जाएगी। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुशाग्र जोशी, हेमंत रावत, विद्यासागर धस्माना, महेश जोशी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण