सीएम तीरथ सिंह रावत ने विपक्ष के विधायकों से मिलने का सिलसिला किया शुरू
सीएम तीरथ ने विपक्ष के विधायकों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सबसे सुदूर सीमांत क्षेत्र धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी से उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। लोकतंत्र में विपक्ष को भी साथ लेकर चलना जरूरी होता है. इसलिए मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में विपक्ष के अन्य विधायको से उनके गृह क्षेत्रो के फीडबैक लेंगे। पूर्वर्ती त्रिवेंद्र सरकार में विपक्षी विधायकों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री द्वारा विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता न देने के आरोप लगाए थे, अब तीरथ रावत सरकार ने विपक्ष के विधायकों के क्षेत्रों में लंबे समय से जनहित की समस्याओं को हल करने की कवायद शुरू कर दी है इससे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने उत्तराखंड में सबसे पहले यह परंपरा शुरू की थी। एनडी तिवारी अपनी पार्टी के विधायकों के साथ ही विपक्ष के विधायकों के क्षेत्रों की विकास योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णायक से लिया करते थे. अब एक बार फिर से तीरथ रावत के इस सकारात्मक रवैए से सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के विधायकों की भी उम्मीदें बढ़ गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण