सेवा ,समर्पण और त्याग की मिसाल है आर एस एस-अनिता ममगाई
*महाकुंभ में सेवा दे रहे राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं एवं पुलिसकर्मियों को महापौर ने वितरित किए फल*
ऋषिकेश-आस्था के महाकुम्भ में सजग प्रसरी बनकर पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हैं। उनकी सेवा और समर्पण को नमन करते हुए नगर निगम महापौर ने नेपाली फार्म मेंउन्हें फल वितरित किए।इस दौरान उन्होंने डयूटी में जुटे पुलिसकर्मियों को फल खिलाकर उनकी भी हौसलाअफजाई की।
महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार जहां हर आवश्यक कदम उठा रही है वहीं पुलिस प्रशासन को राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ता भी अपना हर संभव योगदान दे रहे हैं।सैकड़ों आर एस एस कार्यकर्ता तपती धूप में लगातार ट्रेफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हुए हैं। उनके सेवा भाव समर्पण को देखते हुए नगर निगम महापौर द्वारा फल वितरित किए गए।
महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि राष्ट्र पर आपदा हो या कोई महा उत्सव आर एस एस के कार्यकर्ता सदैव आगे बढ़ चढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भी आर एस एस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद व्यवस्थित तरीके से अपनी सेवाएं दी जा रही है जोकि बेहद सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। प्रचार प्रसार से दूर होने के कारण सिर्फ लाभान्वित लोग ही स्वयंसेवकों की तपस्या के बारे में जान पाते हैं।
मौके पर डयूटी में जुटे पुलिसकर्मियों को भी महापौर ने फल खिलाकर उनकी हौसलाअफजाई की। इस दौरान प्रदीप धस्माना, रामरतन रतूड़ी, विजयपाल जेठूडी, मंजू बलोदी, लक्ष्मी गुरुंग, सुनीता बिष्ट, जसविंदर सिंह, मनजीत राठौर, शीलू पंत, अंकित ,अंजलि रावत नैथानी, आशीष रणकोटी, विपिन कुकरेती, गौरव कैंथोला आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण