तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में सवार पति पत्नी की मौके पर मौत
जसपुर रोड पर हल्दुआ साहू में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जसपुर से दवा लेकर लौट रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर दत्तराम निवासी ललित कुमार (25 वर्षद्ध पुत्र बलवंत सिंह खड़कपुर देवीपुरा में रहकर सूर्या फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी आरती (24 वर्षद्ध के साथ जसपुर से रात्रि के लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से खड़कपुर देवीपुरा लौट रहा था कि जसपुर रोड पर हल्दुआ साहू में पेट्रोल पंप के पास काशीपुर की ओर से आ रही पिकअप संख्या यूके 06- जीए/0177 ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जहांस े उन्हें जसपुर के सरकारी अस्पताल पहंुचाया गया लेकिन डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दियौ
मृतक के पिता बलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि पिकअप चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में जाकर उनके बेटे कि बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ललित की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी बहू आरती आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर इस्माइल कि रहने वाली थी। ललित की दो बहने हैं। घटना के बाद उसकी मां शकुंतला के साथ-साथ पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुंडा थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप वाहन और उसके चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल