यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हरिद्वार में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का लिया आशीर्वाद
हरिद्वार पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कुम्भ मेले को लेकर अभी शिकायतों का समय नही है अभी, यदि शिकायत करने पर आ गए तो बहुत सारी शिकायतें हैं। लेकिन वो हरिद्वार में शिकायत करने नही आये हैं।
वो आस्था के महापर्व कुम्भ में माँ गँगा का आशीर्वाद लेने आये हैं। गँगा माँ के किनारे कुम्भ हो और कुम्भ में शंकराचार्य जी जैसे महान संतो का आशीर्वाद मिल जाये तो इससे बेहतर और कुछ हो ही नही सकता। उन्हें खुशी है कि बहुत दिनों बाद हरिद्वार आने का मौका मिला है और वो बार-बार हरिद्वार आना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने हरिद्वार में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज और अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण