रुद्रपुर की दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई
रुद्रपुर : सिडकुल की दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में आज दोपहर आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ। फैक्ट्री पूरी तरह राख में तब्दील हो गई और फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने जैसे-तैसे छत से कूदकर जान बचाई। इस बीच फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग की लपटों ने पूरी तरह फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर एडीएम उत्तम सिंह चौहान के अलावा एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। घटना आज दोपहर के समय हुआ। सिडकुल की दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इस बीच नीचे से कर्मचारियों ने फाइबर कॉटन को ऊपर फेंका।
इसी बीच चिंगारी निकली और इस चिंगारी ने पूरी फैक्ट्री को कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आसपास की कई फैक्ट्रियां जिनमें श्री गणेश ग्लास इंडस्ट्री आदि भी प्रभावित हुई है। पुलिस के मुताबिक अंदर कोई कर्मचारी नहीं फसा है। हालांकि चर्चाएं होती रही कि बरेली का रहने वाला एक कर्मचारी अंदर ही रख गया। दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बिजली बंद कराने के साथ ही अन्य फैक्ट्रियों व फायर स्टेशन में मौजूद सभी गाड़ियों को बुला लिया गया। लेकिन भीषण आग के कारण लपटों पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फैक्ट्री मे आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण