कोविड-19 योद्वाओं के आवास पर महापौर के दिशानिर्देश पर चला महा स्वछता अभियान
*कोरोना को लेकर सरकारी निर्देशों का सख्ती से हो पालन -अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- शहर को स्वच्छ रखने के साथ कोविड-19 की दोहरी चुनौतियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर से कमर कस ली है। कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को भांपते हुए नगर निगम प्रशासन ने महापौर अनिता ममगाई के निर्देश पर कोरोना योद्वाओं के घर पर जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया।
नगर निगम स्वच्छता प्रहरियों ने तिलक रोड़ स्थित डाक्टर्स कालौनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया ।अभियान के तहत सफाईकर्मियों ने सैनिटाइज और फॉगिंग के साथ कूड़े का भी निस्तारण किया । नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं के आदेश पर निगम की स्वच्छता टीम आज तिलक रोड़ स्थित डाक्टर्स कालौनी में उतरी जहां करीब दो घंटे तक जोरदार तरीके से
स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिखरे पड़े कूड़े-करकट को कोविड-19 योद्वाओं के आवास पर महापौर के दिशानिर्देश पर चला महा स्वछता अभियान एकत्रित कर उनका निस्तारण कराया गया। महापौर ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पिछले कई माह से लगातार नगर निगम प्रशासन अभियान चला रहा है। इन सबके बीच देशभर के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना लहर का असर दिखने लगा है जिसको लेकर नगर निगम और ज्यादा सतर्क हो गया है।
अभियान के कोराना के खिलाफ जंग के रियल योद्धाओं के आवास डाक्टर्स कॉलोनी पर आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने शहर वासियों से सरकार की ओर से कोरोनावायरस को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करने की अपील भी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण