साप्ताहिक बंदी के चलते हैं शराब के शौकीन लोगों ने जमकर उड़ाई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
कोटद्वार। कोटद्वार में साप्ताहिक बंदी के दौरान अंग्रेजी शराब की दुकानों में आने वाले शराब के शौकीन लोगों ने जमकर कोरोना गाइडलाइन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई, शराब के शौकीन लोगों को सड़कों पर रोकने के लिए पुलिस भी बैकफुट पर नजर आई, कई बार पुलिस ने शराब के शौकीन लोगों को सड़कों पर रोका तो उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब खरीदने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी बैकफुट पर नजर आई।
प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुये साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया था, लेकिन उसमें अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं था, लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बाद रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया था, पुलिस भी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सभी स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर अनावश्यक वाहनों पर घूम रहे लोगों के चालान काट रही है, सरकारी आदेश में आवश्यक सेवाओं को खोले जाने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए थे, लेकिन जिलो में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने से पुलिस के लिए भी सड़कों पर घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसना मुसिबत का सबब बनी रही, वहीं आबकारी निरीक्षक कोटद्वार आनंद सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी के द्वारा स्नेह और मंडी समिति दुर्गापुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद करने के आदेश प्राप्त हुए थे जिन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया था, बाकी दुकानों को बंद करने के लिए कोई आदेश नहीं प्राप्त हुये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण