आम आदमी पार्टी ने दी शहीद अश्व शक्तिमान को श्रद्धांजलि
देहरादून– शहीद स्थल मसूरी में आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद अश्व शक्तिमान को उसके शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धाजंलि दी गयी। ज्ञात हो कि शक्तिमान अप्रैल 2016 में अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए घायल हुये थे और 20 अप्रैल 2016 को शहीद हुए। इस मौके पर शक्तिमान को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि आज शक्तिमान की कुर्बानी को भुला दिया गया है जो बिल्कुल भी न्यायसंगत नही है। शक्तिमान को केवल पशु न समझा जाय बल्कि शक्तिमान भी एक जवान की तरह अपने कर्तव्य पर मुस्तैद था। अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद हुआ है उसके बलिदान को सम्मान दिया जाना चाहिए।
पिरशाली ने यह भी कहा कि आज की श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से हम ये संदेश प्रसारित करना चाहते हैं कि
शक्तिमान की कुर्बानी को हल्के में न लिया जाय उसका अवमूल्यन न किया जाय इसलिये हम मांग करते हैं कि उसकी प्रतिमा को किसी सार्वजनिक स्थान पर लगाया जाये और प्रतिवर्ष सरकार नही तो कम से कम उत्तराखण्ड पुलिस को उसके प्रति विशेष सम्मान प्रकट करते हुए उसके शहीदी दिवस को मनाना चाहिये.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण