वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम निरस्त’
देहरादून- पेशावर कांड की 91 वी वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष जनपद पौड़ी के पीठसैण में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस बार कोविड के बढ़ते प्रभाव के चलते निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ0 धनसिंह रावत ने बताया कि पौड़ी के पीठसैण में प्रत्येक वर्ष पेशावर कांड की वर्षगांठ 23 अप्रैल को समारोह का आयोजन कर पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को याद किया जाता है। इस बार 23 अप्रैल को 91 वी0 वर्षगांठ पर पीठसैण में वीर चन्द्र सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के द्वारा किया जाना था लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उक्त कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण