हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने पत्र के माध्यम यात्रा स्थगित होने की दी जानकारी
देहरादून– आगामी 10 मई से प्रस्तावित श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है । गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है । पत्र में लिखा गया है की चल रही महामारी में हो रही बढ़ोतरी के कारण देश में उत्तराखंड राज्य के हालात इस स्थिति में नहीं है
कि पहले घोषणा की गई 10 मई की तारीख से यात्रा शुरू की जाए । यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने पहले 10 मई से शुरू होने वाली यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है । यात्रा शुरू होने की अगली तारीख के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है । जैसे ही यह होगा , ट्रस्ट द्वारा संगतों को इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण