सरकारी हॉस्पिटल में महापौर की अगुवाई में चला सैनिटाइजेशन अभियान
*यह कठिन वक्त चुनौतियों से मिलकर निपटने का-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- कोविड 19 की खतरनाक होती जा रही दूसरी लहर से शहरवासियों को बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन बेहद सजग,सर्तक और संवेदनशील नजर आ रहा है। निगम में पीडितों के लिए कोविड सैंटर को स्थापित करने के बाद सैनेटाइजेशन पर लगातार निगम का फोकस बना हुआ है।नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने अपनी सेनेटाइजेशन टीम को आज सरकारी अस्पताल मे उतार दिया। मेयर अनिता ममगाईं ने जज्बा दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला और अस्पताल परिसर सहित विभिन्न वार्डो में सेनेटाजेशन कराया। सेनेटाइजेशन टीमों को लेकर मेयर अनिता ममगाईं देेहरादूूून रोड स्थित सरकारी हास्पिटल पहुंची।

यहां करीब दो घंटे तक उनके द्वारा अभियान की अगुवाई करते हुए सेनिटेशन कराया गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कोरोनो पॉजिटिव मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की । इससे पहले सेनेटाइजेशन से पहले मेयर ने अभियान में जुटे कर्मचारियों को मेयर ने कहा कि यह वक्त घबराने का नहीं, बल्कि हम सबको मिलकर इस वैश्विक महामारी की चुनौतियों से निपटना है। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सब लोग हिम्मत के साथ अपनी डयूटी को अंजाम दे। कोरोना के खिलाफ इस जंग में नगर निगम प्रशासन अपने हर कर्मचारी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। इस दौरान सफाई निरीक्षक सचिन रावत, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मलहोत्रा, प्रशांत कुकरेती आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण