कोविड वैक्सीन टीकारण केन्द्र में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की उड़ाई धज्जियां
कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन दिनों कोविड वैक्सीन का टीकारण करने का कार्य जारी है, कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बेस चिकित्सालय से लेकर अलग-अलग प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वैक्सीन टीकारण सेंटर बनाया हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना भूल गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से तो ऐसा लगता है वैक्सीन का टीका लगाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को दावत देने का काम कर रहा है।
यह मामला किसी एक टीकाकरण सेंटर का नहीं है यह सभी टीकाकरण सेंटर में देखा जा सकता है, कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम इस भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना भूल रही है। वही वैक्सीन सेंटरों में टीकाकरण के लिये आने वाले लोगों का थर्मल स्कैनिंग भी नहीं की जा रही है, कही टीकारण केंद्र में लोगो की बैठने की व्यवस्था नही, अगर वैक्सीन टीकाकरण सेंटर में कोई महिला या पुरुष संक्रमित आता है तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के पास उसकी जांच करने के लिए कोई उपकरण नहीं है, जिसके चलते ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बना हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है।
पूरे मामले पर सीएमओ पौड़ी डॉ मनोज शर्मा से जब फोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम तो वैक्सीन का टीकाकरण कर सकती है बाकी काम प्रशासन का है स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विभागों को व्यवस्था बनाने के लिए पत्र भेजा गया है लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रशासन के द्वारा व्यवस्था नहीं की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण