कोविड कर्फ्यू के दौरान पत्रकारों को प्रेसकार्ड के आधार पर आवाजाही की अनुमति
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कोविड-19 के दौरान मीडिया कर्मियों को परिचय पत्र के आधार पर छूट देने के निर्देश किए हैं। सरकार के शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद कई स्थानों पर कर्फ़्यू लगाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मीडिया कर्मियों को आवाजाही हेतु छूट रहेगी। किसी भी चेकिंग पॉइंट व अन्य स्थानों पर मीडिया कर्मियों को अपना प्रेस मान्यता कार्ड या संस्थान से जारी परिचय पत्र दिखाना होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण