दूर दराज़ पहाड़ी क्षत्रों में ANM सेंटर में भी खोले जाएं कोरोना सेंटर : प्रीतम सिंह
*कोरोना सुरक्षा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की हुई वर्चुअल बैठक*
देहरादून–कोरोना सुरक्षा प्रबंधन के संदर्भ में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस द्वारा बनाए गए कोरोना राहत शिविरों की कार्यपद्धति व जनता को उचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों पर मंथन किया गया।
पूरे उत्तराखंड में कोरोना महामारी के बीच संकट का सामना कर रहे लोगों की किस प्रकार मदद की जाए, इस पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया और covid कंट्रोल रूम के बारे में रिपोर्ट दी गयीं।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कुछ मुद्दों पर सरकार को पत्र लिखा जाएगा और साथ ही सरकार से आग्रह किया जाएगा कि कोरोनकाल में बिजली बढ़ौतरी पर लगाम लगाई जाए।
बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जी, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, नवीन जोशी सोशल मीडिया चेयर पर्सन श्रीमती शिल्पी अरोड़ा, लाल चंद शर्मा, हिमांशु गाबा, जीतेंदेर शर्मा, सतीश नैनवाल और पूरे प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष न केवल मौजूद थे, अपितु इनके द्वारा अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण