छोटे व्यापारियों की आर्थिक मदद पर विचार करेगी सरकार-महाराज
वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा स्थगित होने से छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में सरकार की ओर से छोटे व्यापारियों की मदद की जानी चाहिए। जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता कर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
मंत्री महाराज ने जानी जिलाधिकारियों की तैयारी
बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार भविष्य में चारधाम यात्रा के विचार पर जिला प्रशासन की ओर से की जाने वाली तैयारियों की भी जानकारी ली। जिस पर जिलाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में चारधाम यात्रा के विचार पर सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग के साथ टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षित ढंग से यात्रा को संचालित करने के लिए सरकार की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। मंत्री श्री महाराज ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी 108 एम्बुलेंस में 24 घंटें ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिलों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और दवाईयां पर्याप्त मात्रा में होना सुनिश्चित करें।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज