आगामी चुनावों में होगी बीजेपी और आप की सीधी टक्कर – शिशुपाल
रामनगर: आप प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव व अन्य राज्यों के नतीजे के बाद कांग्रेस को पूरी तरह डूबता जहाज बताया। उन्होंने कहा जहां -जहां कांग्रेस मजबूती से लड़ने की बात करती वहां- वहां बीजेपी जीत रही है।कांग्रेस अब किसी को चुनौती देने लायक नहीं बची। कांग्रेस पूरी तरह डूबता जहाज बन चुकी है। उत्तराखंड में 2022 के चुनाव में मुकाबला बीजेपी और आप के बीच होगा।
रावत ने कहा कांग्रेस सल्ट उपचुनाव में बड़ी बाते कर रही थी उनके शीर्ष नेतृत्व चुनाव में सल्ट में पड़े थे लेकिन उनके आपसी मनमुटाव व अंदरूनी कलेश के चलते बीजेपी के जीना को जनता ने अपना समर्थन देकर विधायक चुना। उन्होंने कहा कि स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को सल्ट उपचुनाव जीतने के बाद अपने भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आप उपाध्यक्ष रावत ने आगे कहा कि सल्ट की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को बुरे तरीके से नकार दिया है। कांग्रेस सल्ट का चुनाव मोदी लहर होने के बावजूद जितने अंतर से पिछली बार हारी थी उससे ज्यादा अंतर से इस बार उपचुनाव में हारी है। इससे ये जाहिर होता है कि कांग्रेस अब बुरी तरह से हाशिए पर जा पहुंची है। जिसका अस्तित्व 2022 तक लगभग खात्मे की कगार पर पहुंच जाएगा ।
आप उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने कहा कि इस चुनाव से कांग्रेस को भी समझ आ गया होगा कि अब उसका राजनीतिक भविष्य गर्त में है। कांग्रेस को ये बात अब अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए। इसलिए आगामी 2022 के चुनावों में कांग्रेस कहीं भी नजर नही आने वाली है। सन् 2022 में आने वाला चुनाव उत्तराखंड में बीजेपी और आप पार्टी के बीच ही होगा जिसके लिए आप पार्टी इस चुनाव को बडी मजबूती से लड़ेगी।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ